फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से निपटाएं जनता की समस्याएं

विज्ञापन
श्रावस्ती भ्रमण पर आए नोडल पुलिस अधिकारी साथ में डीएम, एसपी व अन्य। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन की ओर से जिले में नोडल पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। नोडल अधिकारी ने मंगलवार को भिनगा पहुंच कर जिले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ जनता से अच्छा व्यवहार करने व समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन ने जिले की कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक नवनीत सिकेरा को जिले का पुलिस नोडल अधिकारी बनाया है। पुलिस महानिरीक्षक नवनीत सिकेरा मंगलवार की सुबह 11 बजे भिनगा पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने महिला सलामी गारद को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।
इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी यशु रुस्तगी व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को समस्याओं का शीघ्र निपटारा कराने को कहा। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय के सभागार में शासन की ओर से निर्धारित बिंदुओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। इसमें डीएम, एसपी, एएसपी सहित जिले के सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने विशेष रूप से अपराध में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करके अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखने व उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ सुनकर त्वरित निपटारा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएसपी बीसी दुबे, सीओ डा. जंग बहादुर यादव, तारकेश्वर पांडे, हौसला प्रसाद सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें