फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू सेवन से होते घातक रोग

विज्ञापन
चहलवा में आयोजित विधिक शिविर में मौजूद लोग - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को भिनगा के प्राथमिक विद्यालय चहलवा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय नशा मुक्ति, तंबाकू व धूम्रपान निषेध तथा सांविधानिक अधिकार एवं कर्तव्य सहित शासन की ओर से संचालित योजनाओं पर जानकारी देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज ने मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज प्रशांत कुमार सिंह ने लोगों को नशा मुक्ति एवं धूम्रपान निषेध के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन करने से कई तरह के घातक रोग होते हैं। इस कारण लोग अपनी जान गवां देते हैं। तंबाकू का फेफड़ों पर सीधा असर पड़ता है। प्रतिवर्ष नौ लाख भारतीयों की मौत तंबाकू के सेवन से होती है। जो क्षय रोग, मलेरिया व एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से होने वाली मौतों से कहीं ज्यादा है। 95 फीसदी मुंह का कैंसर तंबाकू सेवन से होता है। इससे मधुमेह, हृदय रोग, टीबी, लकवा, फेफड़े व सांस संबंधित रोग भी होते हैं। धूम्रपान व तंबाकू छोड़ने से गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
उन्होंने मौजूद लोगों को गुटका, पान मसाला, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि से दूर रहने की सलाह दी। इसके साथ ही भारतीय संविधान की ओर से प्रदत्त अधिकार व कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। अधिवक्ता विष्णुदत्त अस्थाना ने शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को सरकार की ओर से वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत निराश्रित वृद्धजनों को उनके भरण पोषण के लिए यह पेंशन योजना लागू की गई है। इस मौके पर ओंकार नाथ चौधरी, तारिक अहमद, चंद्रशेखर, अनुराग गुप्ता, प्रदीप शर्मा, बलवंत चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें