फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 14 Jan 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर से लगे लैपरवा के जगंल में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक के गले में रस्सी का फंदा कसा था। जंगल की तरफ गए लोगों ने शव देख भिनगा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान भिनगा के खेदूपुरवा निवासी सोनू चौहान (22) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सोनू ने कुछ दिन पूर्व एक बच्चे को मारा पीटा था। इस पर बच्चे के परिवारीजन उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह घर से चला गया था। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें