इकौना। ग्राम पंचायत टंडवा महंत के मजरा सीताद्वारा गांव निवासी सांवली प्रसाद उर्फ ननकऊ (19) का शव शनिवार को गांव से दो किमी दूर जामुन के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और जांच कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
परिजनों ने बताया कि सांवली प्रसाद 13 जनवरी को घर से निकला था और उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। 13 जनवरी से ही उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों ने बताया कि सांवली ने कब फांसी लगाई और क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं है। शव मिलने की सूचना पर सीओ इकौना भरत पासवान व इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि जांच जारी है।