श्रावस्ती। पटना खरगौरा निवासी एक युवक का शव शुक्रवार को कमरे में चादर के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्रीराम आसरे मेमोरियल पब्लिक स्कूल भिनगा में प्रधानाचार्य पटना खरगौरा निवासी अरविंद कुमार पांडेय के पुत्र सौरभ पांडेय (18) का शव शुक्रवार रात उसी के कमरे में चादर के फंदे के सहारे छत के पंखे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची भिनगा पुलिस ने शव नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। फिलहाल अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता लगेगी। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।