फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आग से 23 घर जलकर राख

Sat, 17 May 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मुर्गी फार्म में लगी आग।
विज्ञापन
इकौना/कटरा/सिरसिया (श्रावस्ती)। इकौना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पर जब तक लोग काबू पाते तब तक आग ने 19 घरों को अपनी जद में ले लिया। इससे लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इसी तरह से सिरसिया क्षेत्र के ग्राम जरवलिया में लगी आग से चार घर जल गए। ग्राम इमलिया निवासी गंगाराम के घर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से पड़िया भी झुलस गई। हवा तेज होने से आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक घर आग की जद में आते चले गए। इस अग्निकांड में समयदीन, बच्चा राम, झांगुर, रामधीरज, अनिल, ननकऊ, राघमराम, देवता प्रसाद, छोटू, जगदीश, दु:खहरन, रामसमुझ, पिंटू, प्रकाश, राजमन, लालजी, जयजयराम व प्रदीप कुमार के घर पूरी तरह से जल गया। इसमें अनाज, कपड़े, बिस्तर व नकदी सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। वहीं हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन किया। इसी तरह से सिरसिया क्षेत्र के ग्राम जरवलिया में शुक्रवार दोपहर राधेश्याम के घर में आग लग गई। आग पर जब तक लोग काबू पाते तब तक विश्राम, अरुण कुमार व अक्षय कुमार के घर भी आग की जद में आ गए। अग्निकांड में सभी के घर जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि कुछ देर बाद बरसात शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों ने आग पर आसानी से काबू पा लिया।
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से मुर्गी फार्म में आग, लाखों का नुकसान

मनवरिया भोजा में शुक्रवार को मुर्गी फार्म में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मुर्गी फार्म जलकर राख हो गया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम मनवरिया भोजा में गांव निवासी शरीफ का मुर्गी फार्म है। शुक्रवार को फार्म में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर पूरा मुर्गा फार्म जल गया। उसमें मौजूद चूजे भी जल गए। शरीफ के अनुसार मौजूदा समय में फार्म में तीन हजार चूजे थे। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार जमुनहा व हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें