बसभरिया पुरैना में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : बसभरिया पुरैना में रोते बिलखते परिजन।
गिलौला। ग्राम बसभरिया पुरैना में शनिवार रात प्रदीप कुमार (26) का शव घर की बड़ेर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप शाम को खाना खाकर परिवार के साथ आंगन में सोए हुए थे। रात में जब पत्नी अंजू जगी तो उन्होंने प्रदीप को फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मंगलवार को बेटी के मुंडन संस्कार के भोज का आयोजन होना था। इसके लिए परिवार तैयारियों में जुटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।