फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में मिले वृद्ध पति व पत्नी के शव, हत्या की आशंका

Mon, 24 Nov 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
घटना स्थल पर जुटी भीड़।- संवाद
विज्ञापन
इकौना। ग्राम पंचायत खावा पोखर निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद रोशन (80) व उनकी पत्नी वसीला (60) का शव रविवार सुबह संदिग्ध हालात में उनके घर में पड़ा मिला।
विज्ञापन


जानकारी होते ही भारी भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। एसपी राहुल भाटी व एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम भी पहुंचे ग्रामीणों से पूछताछ की।

पूर्व प्रधान मोहम्मद रोशन का शव उनके कमरे में चारपाई के पास नीचे पड़ा मिला। उनकी नाक से खून निकल रहा था। उनकी पत्नी वसीला का शव घर के बाहर चंद कदम की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। वसीला के शरीर पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन


उनकी आंख पर गंभीर जख्म मिला और खून बहता दिखा। इससे पूरे गांव में दंपती की हत्या की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

वर्षों से अकेले रहते थे दंपती, बेटे ने सबसे पहले देखा शव : पूर्व प्रधान मोहम्मद रोशन कई वर्षों से अपनी पत्नी वसीला के साथ पुश्तैनी घर में रहते थे। उनके दोनों बेटे गुड्डू उर्फ हसीब और पुल्लू उर्फ नसीब पुश्तैनी घर से 15 से 20 मीटर की दूरी पर अपने परिवारों के साथ रहते हैं।


बड़े बेटे गुड्डू ने बताया कि रविवार सुबह लगभग पांच बजे वह नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। उसी दौरान उन्होंने अपनी मां वसीला का शव घर के बार लहूलुहान हालत में देखा। घबड़ाकर जब वह अंदर गए तो पिता का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा था। माता-पिता का शव देख वह चीख पड़े और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें