फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीसीएम व टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल

Fri, 01 Aug 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटरा बाइ्रपास पर हुई डीसीएम व टैंकर की ​भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम । 
विज्ञापन
कटरा/वीरपुर (श्रावस्ती)। कटरा बाईपास पर बुधवार देर रात डीसीएम व टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें डीसीएम चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी इकौना से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन


महराजगंज के कलंदरपुरवा क्षेत्र अंतर्गत सोहरिया निवासी सूर्यलाल (47) डीसीएम पर केला लादकर लखीमपुर से महाराजगंज जा रहे थे। उनके साथ महराजगंज के फरेंदा निवासी हेमंत यादव (42) भी था। कटरा बाईपास के पास बलरामपुर से बहराइच जा रहे टैंकर से डीसीएम की भिड़ंत हो गई। इसमें सूर्यलाल व हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। कटरा पुलिस ने दोनों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनको यहां से बहराइच मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें