श्रावस्ती। बुद्ध सेवा संस्था की ओर से मंगलवार को सम्राट अशोक धम्म विजयादशमी मनाई गई। इस मौके पर नाटक व गीत के माध्यम से सम्राट अशोक की विजय गाथा बताई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा व सपा के प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल ने किया।
बुद्ध सेवा संस्था की ओर से दशहरा पर्व पर बौद्ध तपोस्थली स्थली में सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी मनाई गई। इस दौरान श्रावस्ती सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने मौजूद लोगों से भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने की अपील की। वहीं सपा के प्रदेश सचिव ओंकार पटेल ने सम्राट अशोक के शासन काल को जनहितकारी बताया।
कार्यक्रम को लार्ड बुद्धा के प्रबंधक प्यारेलाल मौर्य, संस्था के डॉ. सत्यपाल मौर्य, कमरुद्दीन अंसारी, विजयपाल मौर्य, राजेशकुमार, मदन गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संस्था की ओर से नाटक व गीत के माध्यम से सम्राट अशोक की विजयगाथा की जानकारी दी गई। मौके पर अरुण कुमार यादव, दुर्गेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, श्यामता प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। इस दौरान सांसद ने बौद्ध भिक्षुओं व श्रद्धालुओं को भोजन वितरण किया।