तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।
- फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।
श्रावस्ती। तराई में सोमवार सुबह अचानक काले बादल छा गए। इससे रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज आंधी आई और तीन घंटे तक जोरदार बारिश हुई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर एक बजे तक जारी रही। बारिश से जहां किसानों को राहत मिली, वहीं आंधी से मुश्किलें पैदा हुईं। भंगहा निवासी किसान पुलई ने बताया कि बारिश से गन्ना, मक्का व सब्जी की फसलों की सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। हालांकि, लगातार बारिश से तुलसीपुर-रिसिया मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी तरह से पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट के सामने, गिरंट रेंज कार्यालय के सामने जलभराव हुआ। आंधी से बौद्ध परिपथ पर एचटी लाइन पर पेड़ गिर जाने से श्रावस्ती की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कटरा उपकेंद्र के जेई विकास सिंह ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।