फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समितियों पर नहीं है डीएपी, किसान परेशान

Fri, 27 Jun 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सहकारी समिति हरदत्त नगर गिरंट से उर्वरक लेकर जाता किसान। 
विज्ञापन
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र में सहकारी समितियों पर समय से उर्वरक न पहुंचने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनको निजी दुकानों से खाद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

काशीपुरवा निवासी दाताराम यादव ने बताया कि मक्के की फसल में डालने के लिए उनको डीएपी की जरूरत है, लेकिन समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। इसी तरह से ग्राम हड़हवा निवासी हरमंगल सिंह ने बताया कि क्षेत्र की सहकारी समिति पर जब डीएपी लेने पहुंचे तो चार दिन बाद आने को कहा गया। इसी तरह से हरदत्तनगर गिरंट निवासी मनोहर व राहुल शुक्ला ने बताया कि समिति पर डीएपी उपलब्ध न होने से उन्हें निजी दुकान से डीएपी खरीदनी पड़ी। समिति पर 1,350 रुपये में मिलने वाली डीएपी प्राइवेट दुकानों पर 1,750 रुपये में बिक रही है। क्षेत्र के सहकारी समिति हरदत्त नगर गिरंट में डीएपी नहीं है जबकि 300 बोरी यूरिया पहुंची है। इसी तरह से सहकारी समिति इमलिया करनपुर के सचिव हरीराम ने बताया कि डीएपी 10 जून को 250 बोरी आई थी, जो अब खत्म हो चुकी है। वहीं बृहस्पतिवार को 400 बोरी यूरिया समिति पर पहुंची है, जिसका वितरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें