फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददौली बना हॉटस्पॉट, गांव में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला का ददौली गांव सबसे संवेदनशील हॉटस्पॉट बनाया गया है। यहां बीती देर रात आई रिपोर्ट में गांव के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। यह सभी लोग मुंबई व हिमाचल प्रदेश से घर लौटे थे, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद पहुंचे अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में बैरिकेडिंग लगाकर गांव को चारों तरफ से सील कर दिया है। गांव में लोगों का आना व जाना प्रतिबंधित किया गया है। सभी संक्रमितों को एंबुलेंस से रात में ही एल-1 हॉस्पिटल भंगहा लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गिलौला क्षेत्र का ददौली गांव गिलौला-खुटेहना मार्ग पर स्थित है। जहां 27 मई को 21 प्रवासी घर लौटे थे। इनमें से एक युवक हिमाचल प्रदेश से, जबकि महिला सहित 20 लोग मुंबई से लौटे थे। इनमें से 10 लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार देर रात सीएमओ कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

इसमें हिमाचल प्रदेश से लौटे युवक सहित मुंबई से लौटे तीन युवक व एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। महिला गर्भवती है। एक ही गांव में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक गिलौला केके यादव के साथ गांव पहुंचे।
उनकी ओर से रात में ही गांव में आने-जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे सील कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला के प्रभारी ने रात में एंबुलेंस मंगाकर पांचों संक्रमितों को एल-1 हॉस्पिटल सीएचसी भंगहा भेजा, जहां इन सभी का इलाज चल रहा है।
वहीं ददौली में मिले पांच संक्रमितों के साथ 27 मई को कुल 21 लोग लौटे थे, जिनमें से 10 का सैंपल ही जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से पांच लोग पॉजिटिव मिलने के बाद शेष बचे 11 अन्य प्रवासियों का भी सैंपल लेने के लिए उन्हें गांव के प्राथमिक विद्यालय ले जाया गया है, जहां से सबका सैँपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
जिले में अब तक 39 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से एक वृद्ध की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। ऐसे में बुधवार की रात ददौली में मिले पांच कोरोना संक्रमितों सहित जिले में अब कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि ददौली गांव में मिले पांचों कोरोना संक्रमित एक सप्ताह पूर्व घर लौटे थे, जिन्हें होम क्वारंटीन कराया गया था। इन पांचों के पॉजिटिव मिलने के बाद अब परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। मेरा ग्रामीणों व उनके रिश्तेदारों से अपील है कि न तो वह घर के बाहर जाएं और न ही रिश्तेदारों को ही अपने गांव आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें