श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में मंगलवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर, महिला आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों का भेजा। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों में कमी लाने के लिए निर्देश दिया है। चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।