गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के बलिदानपुरवा निवासी सुंदरलाल यादव ने पड़ोसियों पर मकान में जबरन घुसकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मकान से संबंधित विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। सुंदरलाल यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गिरंट बाजार में उनका लगभग 40 वर्ष पुराना एक मकान है। जिसे उन्होंने किराए पर दिया था और उसमें टेंट हाउस का सामान रखा है। आरोप है कि पड़ोसी जुगरा देवी और उनकी बहू समादेई मकान पर कब्जा करने के लिए अक्सर विवाद करती हैं। मकान का मामला दीवानी न्यायालय में पहले से चल रहा है। इसके बावजूद, 13 सितंबर रात विपक्षियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़ दिया। उन्होंने दीवार पर लगी जाली भी तोड़ी और अंदर घुसकर दरवाजे पर अपना ताला लगा दिया। जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर मकान खाली करवाने की मांग की है।