फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुला बैंक का ताला, लेन देन के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तीन दिन की बंदी के बाद बुधवार को बैंक शाखाएं खुलीं तो पैसे के लेन देन के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार के दौरान तीन दिन बैंक बंदी व एटीएम खाली होने से लोग पैसों के लिए परेशान थे। ऐसे में जहां बैंक ों में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही वहीं उनको संभालने में बैंक कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले के सभी बैंक शाखाओं में रविवार के बाद सोमवार व मंगलवार को होली के कारण ताला बंदी रही। इससे रविवार से ही जिले के सभी एटीएम खाली हो गए थे। मौजूदा समय मुसलिम समुदाय के सहालग का दौर होने के कारण लोगों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति व मांगलिक आयोजनों को संपन्न कराने के लिए पैसे की दरकार थी। वहीं होली पर भी लोगों को पैसे की जरूरत थी।
ऐसे में लोग पैसे निकालने के लिए परेशान थे। ऐसे में बुधवार को चौथे दिन बैंक शाखाओं के ताले खुले, तो पैसे निकालने के लिए उपभोक्ता उमड़ पड़े। इस दौरान लगी लाइन में धक्कामुक्की व भीड़ से बैंक कर्मचारियों को काफी परेशानी भी हुई। वहीं कई बार लोगों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती नजर आई।
विज्ञापन

बैंक की सुरक्षा में तैनात कर्मियों के समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। ऐसे में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों को कतारबद्ध कराया। लोगों की भीड़ के कारण बैंक के अंदर ही नहीं बाहर तक लोग कतारबद्ध नजर आए। यही स्थिति एटीएम की भी रही। जिले के लगभग सभी एटीएम में लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें