फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Thu, 14 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा में बुधवार को हुई बारिश के बीच आते जाते लोग। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बुधवार को हुई बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई। उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। इसके बाद रिमझिम बारिश शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक हुई बारिश से जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं, दूसरी ओर करीब 10 दिन बाद हुई बारिश से फसलों को नवजीवन भी मिल गया। चटख धूप से सूख रही धान व मक्के की फसल को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन


बघौड़़ा निवासी किसान धर्मवीर ने बताया कि धूप से धीरे-धीरे खेत की नमी खत्म हो चुकी थी, लेकिन बारिश होने से फसल को अब एक सप्ताह तक सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। किसान राजितराम ने बताया कि बारिश भले ही तेज नहीं हो रही है, लेकिन फुहारों वाली बारिश से मक्के की फसल को काफी लाभ होगा। पूरे दिन बादलों छाए रहने से मौसम सुहाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें