फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की क्राप कटिंग कराकर डीएम ने जांची उत्पादकता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गेहूं की उत्पादकता जांचने के लिए डीएम गुरुवार को भिनगा के परशुरामपुर गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने कुछ किसानों के खेत में जाकर गेहूं की फसल कटवाई। अपनी उपस्थिति में ही मड़ाई कराकर उसका वजन भी कराया। इस दौरान डीएम ने आकस्मिक क्षति होने पर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

खेतों में लगी गेहूं की फसल को काट कर किसान उसे सुरक्षित करने में लगा हुआ है। ऐसे में उत्पादकता की जांच के लिए जिलाधिकारी यशु रुस्तगी गुरुवार को भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर पहुंची। जहां उन्होंने किसान दिनेश पुत्र विश्राम, कल्पा देवी पत्नी जगराम व शैलेंद्र पुत्र किनकाऊ सहित एक अन्य किसान के खेत में जाकर अपने सामने गेहूं कटवाया। मड़ाई के बाद गेहूं का वजन कराकर उत्पादकता की जांच की गई।
इस दौरान डीएम ने कहा कि यदि किन्हीं कारणों से किसानों की फसल की आकस्मिक क्षति होती है तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत संबंधित किसानों को क्षेत्र में उत्पादकता के आधार पर उन्हें क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। इस दौरान वहां उपस्थित किसानों का डीएम ने हाल भी जाना। इसके साथ ही किसानों को कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी अपनाने को कहा। मौके पर मौजूद प्रधान से इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को लॉक डाउन का पालन कराने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों से अपनी उपज सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इसके लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। जिसके बाद उनका टोकन जनरेट होकर उन्हें एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर सूचना दी जाएगी। तब किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र ले जाकर बिक्री कर सकता है। इस दौरान तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें