रेस्क्यू कर नहर में छोड़ा गया मगरमच्छ। -संवाद
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम देवरनिया के मजरा टेड़वा स्थित तालाब में शनिवार को ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान मेराज को दी। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी हरिनारायण सिंह को दी। वन कर्मियों ने मगरमच्छ को तालाब से निकालकर राप्ती योजक नहर में छोड़ा। इस दौरान वन दरोगा तौफिक खान, कर्मी बेचूलाल, अयोध्या प्रसाद, बंगे, लच्छी राम व उदयराज सहित अन्य मौजूद रहे।