फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा मगरमच्छ, वन कर्मियों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर ( श्रावस्ती)। मुख्य सरयू नहर से निकला एक मगरमच्छ रविवार सुबह तुरहनी बलराम गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में पहुंच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने उसे पकड़ कतर्निया भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरहनी बलराम निवासी राम उजागर रविवार भोर में अपने मवेशियों को चारा देने के लिए अहाते में गया था। जैसे ही वह अपनी भैंस को बांधने के लिए आगे बढ़ा। तो उसने देखा कि एक मगरमच्छ अहाते के सामने बैठा हुआ है। जिसे देखकर राम उजागर डर कर शोर मचाते हुए वहां से भाग खड़ा हुआ।
इसके बाद उसने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दिया। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते। तब तक मगरमच्छ गांव निवासी रामदीन यादव के घर पहुंच गया। इस दौरान मगरमच्छ रामदीन के घर में सो रही उसकी पुत्री के चरपाई के नीचे बैठ गया। कुत्तों के भौंकने की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बालिका को बचाकर कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने यूपी 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर डायल 112 व सोनवा थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ को वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस असफल रही। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी पयागपुर को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर उसको भिनगा पहुंचाया। जहां से उसे बहराइच के कतर्निया भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें