फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से परेशान महिला ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भोजापुरवा निवासी एक महिला ने शनिवार की सुबह घर में लगे कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामपुर ककरा के मजरा भोजापुरवा निवासी निर्मली देवी पत्नी चौधराज तिवारी ने शनिवार सुबह अपने घर में लगे कुंडे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई तो सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में भिनगा कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृत्यु का कारण फांसी लगना ही बताया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें