फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में लाठियों से पीट कर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को लाठियों से पीटकर मार डाला
विज्ञापन

जमीन के विवाद में हुई वारदात, बाइक से खेत देखने आया था जुम्मन
पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
इकौना थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव का मामला
इकौना (श्रावस्ती)। विशुनापुर गांव में शनिवार को बाइक से खेत देखने गए एक युवक को जमीन की रंजिश में गांव के ही एक परिवार के लोगों ने घेर लिया। आरोपी उसे मारते-पीटते अपने घर ले गए, जहां उसकी पिटाई के दौरान मौत हो गई। इकौना पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
इकौना थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव निवासी जुम्मन (45) पुत्र तिलई उर्फ अकबर अली का गांव के ही सिराज पुत्र शमीउल्ला से जमीन का विवाद चल रहा था। जुम्मन चार दिन पूर्व मुंबई से घर लौटा था। शनिवार को दोपहर जुम्मन मोटरसाइकिल से अपना खेत देखने गया था। इसी दौरान खेत के पास ही घर बनाकर परिवार सहित रह रहे सिराज ने अपने पिता शमी उल्ला, चाचा रजीउल्ला व चिरगुड्डे पुत्र अली उल्ला के साथ मिलकर जुम्मन को घेर लिया और उसे घसीटते हुए चारों अपने घर ले गए। जहां चारों ने लाठी-डंडा व सरिया से पीटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने मृतक जुम्मन की मां शकीना की तहरीर पर शमीउल्ला, रजीउल्ला, चिरगुड्डे व सिराज पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, एएसपी पुत्तूराम, एसडीएम सत्य प्रकाश वर्मा व सीओ नवल किशोर ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस बारे में थाना प्रभारी बीके सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स में-
इसी जमीन के लिए हो चुकी है पिता की हत्या
जुम्मन का खेत सिराज के घर के सामने पड़ता है। इस खेत को लेकर सिराज के पिता शमीउल्ला का जुम्मन के पिता अकबर अली उर्फ तिलई से पहले से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते शमीउल्ला ने अपने भाइयों रजीउल्ला व चिरगुड्डे के साथ मिल कर अकबर अली की करीब बीस वर्ष पूर्व हत्या कर दी थी। जुम्मन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मुंबई में रहता था। घर पर जुम्मन की मां शकीना अकेली रहती थी। जुम्मन अपनी मां के साथ ईद मनाने के लिए चार दिन पूर्व मुंबई से लौटा था। शनिवार को खेत देखने गए जुम्मन की इसी जमीन को लेकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें