फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देखकर गन्ने के खेत में छिपे गांजा तस्कर

विज्ञापन
crime - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कानपुर में पुलिस व अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद नेपाल सीमा पर पुलिस अलर्ट पर है। शनिवार शाम पुलिस वाहनों की सघन जांच कर रही थी कि पुलिस को देख दो गांजा तस्कर वाहन छोड़ गन्ने के खेत में घुस गए। घंटों पुलिस कांबिंग के बाद पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया। वहीं अपराधियों के वाहन से पचास किलो गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसपी को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार जिसमें संदिग्ध वस्तु लाई जा रही है। यह इकौना से गुजरेगी। इस सूचना के बाद एसपी अनूप सिंह ने क्राइम ब्रांच व इकौना पुलिस को आने वाले संदिग्ध वाहन को पकड़ने का निर्देश दिया था। इसी के बाद पुलिस ने इकौना में भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक सफेद कार आती हुई दिखाई दी। इस गाड़ी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए भागने का प्रयास किया।
इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके वीरपुर के पास गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन में बैठे दो व्यक्ति गाड़ी को सड़क पर छोड़ कर बगल गन्ने के खेत में घुस गए। इस दौरान कई घंटों तक पुलिस ने कांबिंग किया। कांबिंग में पुलिस के हत्थे एक व्यक्ति चढ़ गया। जो खेत में छिप कर लेटा हुआ था। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पंकज निवासी पयागपुर बहराइच बताया।
विज्ञापन

जब मौके पर खड़ी संदिग्ध वाहन संख्या यूपी 32 जेएम 7786 की तलाशी ली गई तो उसमें 50 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में एसपी अनूप सिंह बताते हैं कि मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। एक व्यक्ति की गिरफ्तारी मौके से हुई है। अभी कुछ लोग फरार हैं। फरार व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस दौरान पुलिस पचास किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें