फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गाय की मौत, गलत इलाज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। ग्राम पंचायत गोपालपुर के मजरा पोंडूपुरवा निवासी गोविंद प्रसाद ने पशु चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र देकर पशुधन प्रसार अधिकारी के गलत इलाज से उनकी गाय की मौत होने का आरोप लगाया है। गोविंद प्रसाद ने बताया कि आठ अप्रैल को उनकी गाय ने बछड़े को जन्म दिया था। दूसरे दिन गाय को बुखार आ गया। उन्होंने इसकी सूचना पशु चिकित्सालय गिलौला में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी राणा प्रताप को दी। राणा ने उनकी गाय को पांच इंजेक्शन लगाए और तीन ड्रिप चढ़ाई। इसके एवज में 1000 रुपये भी लिए। आरोप है इलाज के 10 मिनट बाद ही गाय की मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी विनय सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें