समीक्षा बैठक करते एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम।
- फोटो : समीक्षा बैठक करते एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम।
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑपरेशन दहन को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के सभी थानों के मुखिया मुहर्रिर मौजूद रहे। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि यह अभियान पुलिस मुख्यालय व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के दिशा-निर्देशों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थानों के मालखानों में मौजूद बरामद मादक पदार्थों का निस्तारण 31 मई तक किया जाना है। ऐसे में सभी थाने मालखाने में मौजूद मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सीओ कार्यालय सतीश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।