फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 35 दिन बाद खुला न्यायालय, नहीं पहुंचे वादकारी

Sat, 01 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जनपद न्यायालय में 25 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश था। इस दौरान सिर्फ फौजदारी मामलों की सुनवाई हो रही थी। जबकि दीवानी मामलों में काम नहीं हो रहा था। ऐसे में तमाम मामले ऐसे भी थे जिनमें पक्षकार न्यायालय खुलने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को देर रात से हो रही बारिश से न्यायालय खुलने के बाद भी पक्षकार न्यायालय नहीं पहुंचे। अधिवक्ता और सभी न्यायिक अधिकारी निर्धारित समय से न्यायालय पहुंचे। लेकिन वादकारियों के न आने से पहले दिन ज्यादातर मामलों में सिर्फ तारीख हुई। वहीं काम न होने व बारिश के कारण अधिवक्ता पूरे दिन एक-दूसरे का हालचाल लेते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें