श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर के मजरा गुजरनपुरवा में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट के मामले में ग्राम न्यायालय इकौना के पीठासीन देवर्षि देव कुमार की कोर्ट ने विचारण बाद दंपति सहित तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए तीन-तीन माह कारावास के साथ एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने गांव निवासी ननकऊ पुत्र चांद अली, ननकऊ की पत्नी गौरैया व भाई शहाबुद्दीन के खिलाफ मारपीट व गाली देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। संवाद
450 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने मंगलवार क्षेत्र भ्रमण के दौरान 450 ग्राम चरस के साथ पसियन पुरवा मोड़ से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के शाहपुर अचरौरा निवासी इशाक अली उर्फ इसहाक पुत्र अब्दुल सत्तार अली के रूप में हुई है। संवाद