फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चार नवंबर से मतदाताओं को बांटेंगे गणना प्रपत्र

Fri, 31 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बुधवार शाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान का कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर दस्तक देंगे और मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन


डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पहली जनवरी 2026 की अर्हता के आधार पर विशेष पुनरीक्षण कराने का निर्देश दिया है, जिसके तहत 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रशिक्षण व मुद्रण का कार्य किया जाएगा।

बताया कि चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ भ्रमण कर मौजूदा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर उसे संकलित भी करेंगे। चार दिसंबर को मतदान केंद्रों की पुनर्व्यवस्था, पांच दिसंबर से आठ दिसंबर तक ड्रॉफ्ट रोल की तैयारी, नौ दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन व नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। नौ दिसंबर से 31 जनवरी तक मतदाता सूचियों की जांच व सात फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें