श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति और विद्यालय यान समिति की बैठक हुई। डीएम ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिंग कलर और रंबलिंग स्ट्रिप बनाने को कहा। मोड़, डिवाइडर और सड़क किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों का चयन कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। विद्यालय यान समिति की बैठक में मिशन सेफ फ्यूचर के तहत वाहनों और चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा अनफिट वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरटीओ मोहम्मद अजीम, ईओ भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।