श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद आदि से संबंधित नौ शिकायतें आईं। डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को भेजा। उन्होेेंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और निस्तारित करने का निर्देश दिया है। अगर किसी ने शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से नहीं किया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।