फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 71 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 31 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,340 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 277 एक्टिव मामले हैं। वहीं 71 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार आई रिपोर्ट में लेंगड़ीगूलर में दो, गोविंदपुर में एक, हरिहरपुररानी में एक, करदा त्रिखेलिया में एक, पढनीपुरवा में एक, अहिराघासी में सात, सरांय में एक, मोहम्मदपुर में एक, मनिकापुर में एक, कोडरी में एक, अकबरपुर में छह, इकौना थाने में एक, कोरीपुरवा में एक, दौराबोझी में एक, सलारपुर मे तीन, पुलिस लाइन में एक व मोहल्ला बारी भिनगा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 71 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 340062 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 338864 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 4340 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौजूदा समय जिले में कुल 277 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 83 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 4, भंगहा में 6, जमुनहा में 9, सिरसिया में 24 व भिनगा में 21 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें