फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 नए मरीज मिले, जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 355

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सावधान हो जाइए, अभी भी समय है। कोरोना संक्रमण 355 के आंकड़े पर पहुंच गया है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 40 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या मात्र नौ है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1805 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही बरतने वालों के लिए सरकारी आंकड़े चिंता जनक हो सकते हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में चालीस नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों के साथ सीएचसी पीएचसी में तैनात कर्मचवाी भी शामिल हैं। नए आंकड़ों के अनुसार पाए गए संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या सिरसिया क्षेत्र की है। यहां एक ही दिन में कुल 19 लोग संक्रमित पाए गए। अब जिले में एक्टिव केस 355 व कुल पाजिटिव केस 1805 पहुंच गई है। जबकि देखा जाए तो इस आंकड़े के सापेक्ष ठीक होने वाले मरीजों की संख्या मात्र नौ है।
कोरोना संक्रमण अब लोगों की जान भी ले रहा है। सोमवार रात उच्च प्राथमिक विद्यालय खांवा कला के शिक्षक दिनेश कुमार जो निर्वाचन में ट्रेनिंग क दौरान ही पॉजिटिव हो गए थे, उनकी इलाज क दौरान लखनऊ में मौत हो गई। इससे पहले प्राथमिक विद्यालय डिहवा में तैनात शिक्षिका संगीता सिंह व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मे तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बलवंत सिंह की मौत कोविड संक्रमण से हो चुकी है।
विज्ञापन

अभी तक शिक्षक के मौत की अधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन यह संक्रमण भयावह है। मौत संभव है। बचाव ही इलाज है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करें तभी सुरक्षित रह पांएगे।
विज्ञापन

-डॉ. एपी भार्गव सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें