फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा कोरोना का कहर, दंपती समेत तीन की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना ने रविवार देर शाम एक और जान ले ली। इसी के साथ जिले में मृतकों की संख्या बीस पहुंच गई है। जबकि सोमवार एक दंपती की सांस फूलने से मौत हो गई। दंपती के घर में 20 अन्य परिवारीजन थे। इसमें से छह लोग जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

कोरोना के प्रति लापरवाही बरतने वालों के लिए यह खबर कड़वी हो सकती है। रविवार देर शाम कोरोना ने ग्रामीण अभियंतत्रण विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जान ले ली। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिसिया मटेरा का रहने वाला था। शुक्रवार को ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते वह होम आइसोलेशन में चला गया था। रविवार रात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। स्थानीय निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया। लेकिन जब तक चिकित्सक कुछ कर पाते उसकी मौत हो गई। इस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत के साथ ही अब जिले में कोरोना से मृतकों की
संख्या 20 पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर गिलौला के रामपुर पैड़ा गांव में एक दंपती की मौत हो गई। दंपती में देवंद्र कुमार (40) अपने ससुराल खालेपुरवा देहात कोतवाली बहराइच में रहता था। 15 अप्रैल को गांव में मतदान के लिए रामपुर पैड़ा आया
विज्ञापन

था। उसके साथ उसकी पत्नी पवन कुमारी (38) भी थी। रविवार को अचानक देवेंद्र कुमार ने सांस फूलने की शिकायत की। जिसे एंबुलेंस से बहराइच ले जाया जा रहा था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। वहीं कुछ देर बाद उसकी पत्नी पवन कुमारी ने यही समस्या बताई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जब चिकित्सीय टीम ने रामपुर पैड़ा गांव में पहुंच कर जांच की तो गांव में छह अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। लेकिन मृतक के परिवारीजनों ने कोविड जांच कराने से ही इंकार कर दिया। इसी के बाद सोमवार को स्वास्थ्य टीम पुन: गांव पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने पूरे गांव को सीज कर सैनिटाइज कराने का काम प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव कहते हैं कि कोरोना संक्रमण अब खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। थोड़ी सी लापरवाही मौत का कारण बन सकती है। इसके बावजूद लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। अभी भी लोगों से अपील है कि जो 45 वर्ष से अधिक हैं। वह कोरोना वैक्सीन लगवाएं साथ ही मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें