फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 लोग मिले संक्रमित, नौ हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1765 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 327 एक्टिव मामले हैं। जबकि नौ लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार आई रिपोर्ट में मलहीपुर में एक, शिवपुरा में एक, पूरेदारी में एक, मधयपुरा पटना में दो, शिवाजीपुरम भिनगा में चार, राजपूत कॉलोनी में एक, मोहल्ला जोसियापुरा में एक, पटना खरगौरा में एक, लबेदपुर में एक, चांदगढ़ी सिरसिया में एक, कमदी में एक, शंकरपुर में एक, पूरेबाले में एक, कटरा में एक, पटखौली कल में एक, रामपुर बनकट में एक, बागवान में एक, सेमगढ़ा में एक, बसभरिया में एक व गोपालपुर में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। मौजूदा समय 32 लोगों को लेबल हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है। जबकि शेष लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
वहीं भयापुरव निवासी एक, मिश्रपुरवा निवासी एक, अंबेडकर नगर इकौना निवासी एक, गोबार मनोहरापुर में एक, आरके गेस्टहाउस इकौना निवासी एक, खरगौरा जुनूब निवासी एक, संयुक्त जिला चिकित्सालय निवासी एक, इकौना निवासी एक व जोखवा निवासी एक लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 324562 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 283783 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 1765 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 1419 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय जिले में कुल 327 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 69 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 14, गिलौला में 09, भंगहा में 08, जमुनहा में 09, सिरसिया में 19 व भिनगा में 10 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें