श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4386 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 194 एक्टिव मामले हैं। जबकि 35 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं 51 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम हो रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया के भग्गड़वा मोड़ निवासी एक, भंगहा निवासी एक, मछरिहिवा निवासी एक व कटरा निवासी एक लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं होम क्वारंटीन में रह रहे 51 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 34,6390 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 344796 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 4386 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 194 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 83 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 4, भंगहा में 6, जमुनहा में 9, सिरसिया में 24 व भिनगा में 21 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
आईसीसीसीसी के इन नंबरों पर दें कोरोना से संबंधित सूचना
जिलाधिकारी टीके शिबु ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोविड 19 को देखते एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। जो तीन पालियों में संचालित है। यदि किसी को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसीसी (एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के नंबर 9454417485, 9454417486, 9044047486, 9044287486, 8960148147, 8960498147 8176978147 एवं 9151588147 पर फोन कर बता सकते है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है।