फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग से रुकेगा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है। जिसे अपना कर कोरोना के संक्रमण से निजात पाई जा सकती है। आगामी दिनों ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में बाजार गुलजार है। इस लिए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गंभीर होना होगा।
विज्ञापन

यदि सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज किया गया तो कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए हम लोग ही जिम्मेदार होंगे। ऐसे में सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करे। यह बातें शनिवार को सिरसिया थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट व बैरियर की जांच के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कहीं। उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को भी मास्क, ग्लब्स पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखने की सलाह दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय ने सोनवा के रतनापुर, गिलौला के तिलकपुर मोड़, खुटेहना व इकौना के कटरा चेकपोस्ट पर जाकर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिले की सीमा पार आने जाने वालों की सघनता से जांच करने, बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को जिले की सीमा में प्रवेश न होने देने, दो पहिया वाहन पर दो व चौपहिया वाहनों पर तीन से अधिक लोगों को कदापि बैठ कर आने जाने न देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

साथ ही वहां तैनात कर्मियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने, मास्क, ग्लब्स पहनने तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने मल्हीपुर क्षेत्र के बैंकों, बाजारों, जन सेवा केंद्रों, एटीएम सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दी।
वहां मौजूद लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा घर लौटने पर साबुन से हाथ धोने की सलाह दी। थाना व चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र के प्रमुख कस्बों व बाजारों में जाकर दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ग्राहकों को सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें