फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की रोकथाम के लिए आयोजित हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना की रफ्तार रुक नहीं रही है। ऐसे में अधिकारी प्रयास करें कि कोरोना के संक्रमित मरीज किसी भी दशा में बढ़ने न पाएं ताकि जिले को कोरोना से मुक्त किया जा सके। इसके साथ ही लोग कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें। इसके भी प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन

ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान शुक्रवार को जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए अभी और प्रयास की आवश्यकता है। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क जरूरी है। लोग आगे आकर स्वयं से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं, मास्क लगाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की कांटैक्ट ट्रेसिंग प्रभावी ढंग से कराई जाए। ट्रेसिंग के समय मरीज की बैकग्राउंड हिस्ट्री व भ्रमण विवरण की जानकारी ली जाए कि वह कहां-कहां गया, किसके संपर्क में रहा। यह कार्य विशेष ध्यान देकर किया जाए। पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाए। कोविड टेस्टिंग में वृद्धि कर लक्ष्य की पूर्ति की जाए। एल-1 अस्पताल भंगहा में मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन व नाश्ता देने के साथ ही अस्पताल में सफाई रखी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जाए। साथ ही मरीजों से फीडबैक लिया जाए। होम आइसोलेशन वाले मरीजों को फोन कर उनका हाल जानें। बैठक में एडीएम योगानंद पांडे, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, डॉ. मुकेश मातेनहलिया, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमएल वर्मा, एसीएमओ डॉ. उदयनाथ व डॉ. संत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें