फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, दो हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं दो लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए, जिन्हें घर भेजा गया हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में जमुनहा के मोहनलाल पुरवा में एक, इकौना के मुस्काबाद चक्र भंडार में एक, सिरसिया के अग्गापुर में एक व सिरसिया बाजार निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिले में दो लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए।
जिनमें गिलौला के लालपुर निवासी एक व संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। जिले में अब तक 114965 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 113959 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक 1097 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय कुल 39 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 204 पहुंच चुकी है। इनमें से सात जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में तीन, जमुनहा में एक व भिनगा में तीन जोन सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए लोग बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें