फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कोरोना अलर्ट बेअसर, जिम्मेदार भी बेफिक्र

विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय में बगैर मास्क मरीजा व तीमारदार - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना से बचाव के लिए शासन की तरफ से जारी अलर्ट फिलहाल कागजी बना है। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जारी रोकथाम से जुड़े दिशा निर्देशों का अनुपालन जिले में गुरुवार को पूरी तरह बेअसर दिखा। आम लोगों के साथ ही इससे बचाव की जिम्मेदारी से जुड़े अधिकारी भी इसे लेकर उदासीन दिखे। कलेक्ट्रेट में हुई एक बैठक में तो डीएम की मौजूदगी में अफसर बिना मास्क के शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में कोरोना से बचाव की रोकथाम को लेकर पूरी ढिलाई मिली। ओपीडी में जुटी भीड़ के बीच मरीज व कर्मचारी बिना मॉस्क के मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश में ओमिक्रोन बीएफ 7 के चार मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से जानलेवा कोरोना से बचाव के लिए पूर्व की तरह सतर्कता बरतने को लेकर बीते बुधवार को अलर्ट जारी किया गया। पहले दि जिले में इसका असर कही नहीं दिखा। इसके चलते ही कलेक्ट्रेट में गुरुवार को आयोजित बैठक में डीएम, सीडीओ व एडीएम को छोड़ अन्य किसी भी अधिकारी ने प्रोटोकाल के तहत मास्क लगाना तक मुनासिब नहीं समझा।
संयुक्त जिला चिकित्सालय व सीएचसी में भी कुछ चिकित्सक तो मास्क में नजर आए लेकिन लेबर रूम में तैनात स्टाफ नर्स, एएनएम, एक्सरे कक्ष व दवा वितरण कक्ष में मौजूद कर्मचारी, मरीज व तीमारदार बगैर मास्क के ही भीड़ बनाए नजर आए। बना कर अझुंड में नजर आए। दीवानी न्यायालय, तहसील परिसर, कलेक्ट्रेट सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों व कार्यालयों में भी कोरोना से बचाव को लेकर जारी प्रोटोकाल पूरी तरह बेअसर दिखा।
विज्ञापन

बंद मिला ऑक्सीजन प्लांट
कोरोना से बचाव के लिए जारी प्रोटोकाल के बावजूद गुरुवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला। ऐसी ही स्थिति सोनवा व लक्ष्मण नगर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की भी रही। जहां संचालन बंद होने के साथ ही कक्षों में ताला लटकता मिला। भंगहा में स्थापित कोविड अस्पताल भी सामान्य दिनों की भांति नजर आया। यहां कोरोना को लेकर फिलहाल कोई अतिरिक्त सतर्कता व बचाव के इंतजाम भी देखने को नहीं मिले।
आशंका से बढ़ी जांच
संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित कोविड टीकाकरण व जांच केंद्र में गुरुवार को 31 लोगों ने कोविड की जांच कराई। तैनात कर्मचारियों ने बताया कि बीते दो तीन दिन से जांच कराने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। इनमें से पांच लोगों ने तो कोविड जांच कराने के साथ ही बचाव के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज भी लगवाई।
कोरोना से बचाव के लिए शासन स्तर से जारी दिशा निर्देशों का पूरी सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में पहले की तरह ही कोविड प्रोटोकाल के तहत डॉक्टर, कर्मचारी, मेडिकल स्टॉफ, मरीज व तीमारदारों के लिए मॉस्क की अनिवार्यता लागू करने व भीड़ न जुटने देने के लिए कहा गया है। डॉ. एसपी तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें