फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जनगणना के लिए धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग

Sat, 14 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में एसडीएम ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर आयोजित बैठकों में धर्मगुरुओं से अपने अनुयायियों को जनगणना के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। भिनगा में एसडीएम आशीष कुमार भारद्वाज, इकौना में रवि प्रताप सिंह और जमुनहा में रवेंद्र कुमार ने बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। लोगों को स्वगणना के माध्यम से भागीदारी करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने बताया कि धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से लगातार सहयोग मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें