मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं को जानकारी देती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाव के तरीके बताए गए। महिलाओं को अनजान व्यक्तियों से पासवर्ड, ओटीपी और बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।