जनगणना कार्य के दौरान ग्रामीण से पूछताछ करती कर्मी।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। जिले में जनगणना के तहत मकानों की गणना का काम शुरू हो चुका है। दूसरे दिन शनिवार को भी मकानों की गणना के लिए लगाए गए कर्मियों ने घर-घर पहुंचकर लोगों से उनके मकान व उनकी संपत्तियों का ब्योरा लिया। यह गणना कार्य 20 जून तक चलेगा। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से अपील की कि जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ हो चुका है। इसमें मकान सूचीकरण व आवास गणना की जा रही है। प्रगणक व पर्यवेक्षक घर-घर जाकर परिवार, आवास, उपलब्ध सुविधाओं व सामाजिक-आर्थिक जानकारी जुटा रहे हैं। इस दौरान घर-घर पहुंचने वाले जनगणना कार्मिकों का लोग सहयोग करें और पूछे जाने वाले सभी सवालों के जवाब दें। जानकारी पूरी तरह सुरक्षित व गोपनीय रहेगी।