श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सोमवार को छह सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से संविदा कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देते हुए राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं प्रदान की जाएं।
उन्होंने स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों के लिए एक समान पद और समान वेतन का फार्मूला लागू करने की मांग की। कहा कि रिक्त पदों पर स्थानांतरण करते हुए दूर-दराज जिलों में तैनात कर्मचारियों को उनके ग्रह जनपद में भेजा जाए। आउटसोर्सिंग नीति को समाप्त करते हुए एनएचएम के तहत कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति व राज्य स्वास्थ्य समिति के तहत समायोजित किया जाए। बीमा पॉलिसी का निर्धारण किया जाए। जिससे सेवा में रहते हुए कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार को एक सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए जाने की मांग की। संविदा कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार कर प्रदेश व्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष एके पाठक सहित अन्य पदाधिकारी व संविदा कर्मी मौजूद रहे।