फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में विभिन्न विभागों व कार्यदायी संस्थाओं की ओर से जो भी विकास अथवा निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें। यदि औचक निरीक्षण में किसी भी निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता में कमी मिली तो संबंधित कार्यदायी संस्था के साथ साथ विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रवासियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाएं।
विज्ञापन

यह बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबू ने कहीं। डीएम ने सड़क सहित निर्माणाधीन पुलों की समीक्षा के दौरान सभी संबंधित विभागों से सड़क का नाम, लंबाई, कुल लागत, अवमुक्त धनराशि व अब तक खर्च की गई धनराशि एवं कार्य के प्रगति का पूरा विवरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने दोनों नगर पालिका भिनगा व नगर पंचायत इकौना के अधिशासी अधिकारियों को जिन जिन स्थानों पर भूमि उपलब्ध हो गई है, वहां अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्रवाई करने का निर्देेश भी दिया।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने एसीबीओ को निर्देश दिया कि वह शत प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। जिले में संचालित गौ स्थलों में भी सभी पशुओं का टीकाकरण कराएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत नगर निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर अक्टूबर माह तक पात्रों को प्रत्येक दशा में गोल्डन कार्ड मुहैया कराने का निर्देश दिया। 108 एवं 102 एंबुलेंस को ऐसे स्थान जो फोन आने पर भी अटेंड नहीं किए जा सके हैं उनकी सूची कारण सहित मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में खराब हैंडपंपों की सूची बनाकर मरम्मत कराने को कहा। पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने देखा कि अभी भी शत प्रतिशत राशनकार्डों में आधार फीडिंग नहीं हो पाया है। जिसे कराने के लिए डीएसओ को निर्देश दिया। मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने गाइडलाइन के अनुसार गांव में विकास कार्य की योजना बनाने तथा बाहर से आए प्रवासियों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने महिलाओं को समूह के माध्यम से रोजगार देने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जिन कार्यालय में विद्युत विद्युत बिल भुगतान के लिए बजट उपलब्ध है वह तत्काल भुगतान करें। इस दौरान सीडीओ कुमार हर्ष, डीएफओ एपी यादव, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा, पीडी बीजी शुक्ला, डीपीआरओ किरन, बीएसए ओमकार राना, डीपीओ आशा सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें