फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : कलेक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस के जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक सोमवार को पैदल मार्च निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस मौके पर मोहम्मद असलम, मोहम्मद नसीम, जिला महासचिव विनय त्रिपाठी, एहसान, गौरी यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें