फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आत्म अनुशासन से बढ़ती है मानसिक क्षमता

Tue, 19 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेतवन परिसर की परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : जेतवन परिसर की परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में सोमवार को वियतनाम के बौद्ध अनुयायियों का दल पहुंचा। अनुयायियों ने भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में बोधि वृक्ष की पूजा की। इस दौरान भिक्षु ने अनुयायियों को उपदेश देते हुए कहा कि आत्म अनुशासन से मानसिक क्षमता मजबूत होती है। भगवान बुद्ध ने तपस्या व आत्म संयम से ही ज्ञान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने संसार से अज्ञानता के अंधकार को दूर करने का प्रण लिया। उन्होंने बताया कि बुद्ध के पास प्रज्ञा थी, जिससे वह सत्य और असत्य में भेद कर पाते थे और तर्कपूर्ण ढंग से लोगों के संदेहों का समाधान करते थे। सभा के बाद अनुयायियों ने जेतवन परिसर का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें