फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में जुटे कांग्रेसी

Mon, 19 Oct 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्ता।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें अवध जोन के पर्यवेक्षक अफरोज खान ने कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन विस्तार में जुटें। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में अरबाज खान, इमरान मलिक, आफताब, चंद्रपाल सिंह यादव, इकबाल अहमद, मोहम्मद असलम और सभासद आमिर खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें