सिरसिया। साइबर ठगों का शिकार हुए सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत डाकघर बेल्हरी के मजरा कल्यानपुर निवासी अमित कुमार यादव के बैंक खाते में सोमवार को पुलिस ने ठगी के 1864 रुपये वापस करवाए। सीओ साइबर क्राइम आलोक सिंह ने बताया कि साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिये 31 अक्तूबर 2025 काे अमित कुमार यादव के बैंक खाते से 2,150 रुपये गायब कर दिए थे। अमित की शिकायत पर थाना प्रभारी दीपक कुमार दुबे व साइबर टीम जांच कर रही थी। जांच के दौरान उनके बैंक खाते में 1864 रुपये वापस करवा दिए गए, शेष रुपये की वापसी का प्रयास जारी है।