फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कांग्रेसियों ने मनाई मौलाना आजाद की जयंती

Thu, 12 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कांग्रेस के जिला कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इमरान मलिक सहित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इमरान मलिक ने कहा कि मौलाना आजाद महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया। इस मौके पर इकबाल अहमद, नीरज गुप्ता, फिरोज खान और मोहम्मद रफी खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें