फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पांच अभ्यर्थियाें का हुआ चिकित्सीय परीक्षण

Thu, 12 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एएसपी चंद्र केश सिंह ने बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में जारी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की चिकित्सीय परीक्षण और चरित्र सत्यापन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कुल पांच अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण और चरित्र सत्यापन किया गया। इनमें एक महिला और चार पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे। एएसपी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की गई है। साथ ही, पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें